कबड्डी के नियम और मैदान की संरचना
कबड्डी में दो टीमें होती हैं, हर टीम में सात खिलाड़ी। रेडर एक सांस में विरोधी पाले में जाकर टैकल से बचते हुए वापस आता है — यही खेल की मूल क्रिया है। मैदान 13×10 मीटर का होता है और बाउलक लाइन, बोनस लाइन तथा मिड-लाइन से बंटा होता है। जब कोई रेडर बोनस लाइन पार करता है तो उसे अतिरिक्त अंक
मिलता है। लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों के दर्शकों के बीच यह खेल हमेशा से लोकप्रिय रहा है। भारत में कबड्डी का इतिहास और Pro Kabaddi League का प्रारूप इस केंद्र में विस्तार से दिया गया है।